गुरुवार 30 जुलाई 2026 - 09:53
अरबईन, उम्मत-ए-इस्लामिया की सहायता के लिए ईलाही संकल्प का स्पष्ट प्रतीक है

हौज़ा / अरबईन का वैश्विक स्वरूप इस बात का प्रमाण है कि इमाम हुसैन अ.स. का संदेश शिया और इस्लाम की सीमाओं से आगे बढ़कर समूची मानवता की अंतरात्मा तक पहुँच चुका है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , शहीद इमाम खामेनाई र.ह. के अरबईन हुसैनी के संबंध में दिए गए वक्तव्यों का एक अंश प्रस्तुत है।उन्होंने कहा कि अरबईन विश्वव्यापी हो चुका है और आगे भी और अधिक वैश्विक होता जाएगा।

यह इमाम हुसैन (अ.स.) के उस पवित्र रक्त का प्रभाव है, जो 1400 वर्षों बाद भी जोश और जीवन के साथ मानवता को प्रेरित कर रहा है।उन्होंने कहा कि यही आशूरा का संदेश है, जो कठिन परिस्थितियों और पूर्ण अकेलेपन में इमाम हुसैन (अ.स.) और ज़ैनब बन्ते अली की आवाज़ से बुलंद हुआ था, और आज पूरी दुनिया में फैल चुका है तथा आगे भी फैलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन (अ.स.) पूरी मानवता के हैं। शिया इस बात पर गर्व करते हैं कि वे उनके अनुयायी हैं, लेकिन इमाम हुसैन केवल शियाओं के नहीं हैं। इस्लाम के सभी मत, चाहे शिया हों या सुन्नी, इमाम हुसैन (अ.स.) के ध्वज तले एकजुट हैं।

उन्होंने कहा कि इस महान पैदल यात्रा में ऐसे लोग भी शामिल होते हैं जो इस्लाम के अनुयायी नहीं हैं, और इंशाअल्लाह यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह अल्लाह की एक महान निशानी है। ऐसे समय में जब इस्लाम और उम्मत-ए-इस्लामिया के दुश्मन धन, राजनीति, हथियारों और विभिन्न साधनों के माध्यम से मुसलमानों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं, उसी समय अल्लाह तआला अरबईन की यात्रा को इतनी महानता और प्रतिष्ठा प्रदान करता है।यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अल्लाह का इरादा उम्मत-ए-इस्लामिया की सहायता और सफलता का है।

स्रोत: सेवा शिविर संचालकों के एक समूह से शहीद इमाम आयतुल्लाह सैयद अली ख़ामेनेई (रह.) के खिताब से।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha